Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / एसआई सतेंद्र पांडेय के प्रयास से महिला की बची जान!
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

एसआई सतेंद्र पांडेय के प्रयास से महिला की बची जान!

20/07/2022

पुलिस की गश्त की कामयाबी, सतेंद्र के प्रयास से बची महिला की जान

आशीष सिंह

देवा,बाराबंकी। बुधवार गोमतीनगर लखनऊ से घर से नाराज होकर आयी एक महिला थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत किसान पथ के पास इंद्रा नहर में कूदने का प्रयास कर रह थी, तभी क्षेत्र में गश्त कर रहे चौकी इंचार्ज माती सत्येंद्र पाण्डेय की नजर उक्त महिला पर पड़ी। सतेंद्र ने अपनी कुशाग्र बुद्धि का प्रयोग करते हुए महिला को समझा – बुझा कर रेलिंग से नीचे उतारा। तत्पश्चात् परिजनों को सूचना दे कर चौकी माती पर बुला कर सकुशल महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया। परिवारीजनों व क्षेत्र की जनता द्वारा एसआई सत्येंद्र पाण्डेय द्वारा किए गए इस नेक कार्य के लिए उनकी प्रसंशा कर सराहना की गई। ज्ञातव्य हो इससे पूर्व भी सतेंद्र ने कई समाज हितार्थ कार्य किए जिसमें अभी कुछ माह पूर्व में एक अजनबी युवक को अपना खून देकर जीवन रक्षा की थी, जिसके लिए उनको पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या और पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp