राज कुमार पाण्डेय
सीएमडी न्यूज बस्ती
बस्ती भानपुर। ज्येष्ठ मास के द्वितीय बड़े मंगलवार को अनेक स्थानों पर श्री हनुमान जी की आराधना, पूजन, अर्चन के साथ ही भण्डारों का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इसी कड़ी में नगर पंचायत भानपुर क्षेत्र के तिरंगा चौराहे पर भण्डारे में शामिल होते हुये पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने श्री हनुमान जी का पूजन अर्चन करने के साथ ही भक्तों में प्रसाद का वितरण किया।उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि श्री हनुमान जी ने सेवा भाव से प्रतिष्ठा अर्जित किया और विद्वानों का मत है कि कलयुग में उनकी पूजा का विशेष महत्व है। श्री हनुमान जी से हमें निस्वार्थ सेवा का भाव ग्रहण करना चाहिये। भण्डारे के आयोजक मनोज सिंह ने भक्तों का स्वागत करते हुये प्रसाद वितरित किया। भण्डारे में मुख्य रूप से अजय सिंह गौतम, मोनू पाठक, विकास सिंह, अनूप जायसवाल, सैंकी श्रीवास्तव, रामशंकर सिंह, राकेश कुमार, शिव कुमार सिंह, गिरजेश मिश्र, सुरेश गुप्ता, अमित सिंह, शिवराम सिंह, सुभाष सोनी, बब्लू सिंह, अवधेश पाठक आदि अनीति सिंह आदि ने योगदान दिया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
