दिनांक 11.03.2022 को श्री जसप्रीत सिंह प्रबन्धक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया बडगांव द्वारा थाना को0 नगर पर सूचना दी गयी कि खाताधारक मोनू पुत्र सज्जन नि0 23/112 जानकी नगर आवास विकास कालोनी, गोण्डा आधार सं0 5250-7098-7470 द्वारा जनपद गोण्डा के कई बैंको में खाता खोला गया था तथा इस खाते के सम्बन्ध में साइबर पुलिस स्टेशन सेक्टर 4, डी एल एफ पी एच-5 आफिस गुड़गॉव, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पश्चिम बंगाल व थाना प्रभारी चाणक्यपुरी नई दिल्ली से उक्त खाते में धोखाधडी से रूपये के लेन-देन की सूचना प्राप्त हुई है। श्री जसप्रीत सिंह उपरोक्त की सूचना पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-160/22, धारा 416,420 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा प्र0नि0 को0 नगर, प्रभारी एस0ओ0जी0 व साइबर सेल को ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0, एस0ओ0जी0 व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आज दिनांक 15.03.2022 को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित ठगी करने वाले गैंग के 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया।