गोंडा
के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षामित्रो अनुदेशको सहायक लेखाकार कंप्यूटर ऑपरेटरो जिला समन्वयकों सहित sna पोर्टल से मानदेय प्राप्त करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के मानदेय भुगतान को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा को ज्ञापन सौंपा और तत्काल भुगतान की मांग की जिला अध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा ने कहा कि जब-जब त्यौहार आता है तो सरकार द्वारा नया-नया प्रयोग करना प्रारंभ कर दिया जाता है जिसका खामियाजा शिक्षक कर्मचारियों को झेलना पड़ता है इसके पूर्व होली पर बैंक मर्जन में समस्याएं उत्पन्न हुई वर्तमान में sna पोर्टल लागू करके समस्या उत्पन्न कर दी
जिससे संबंधित कर्मचारियों मे हाहाकार मचा है,
इस संबंध में एक मांह पूर्व उच्च अधिकारियों सहित bsa से भी अनुरोध किया गया था कि ससमय मानदेय भुगतान कराने की तैयारी पूर्ण कर ली जाए , इसके उपरांत भी मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। तथा शासन के निर्देश के उपरांत भी शिक्षामित्रो का मूल विद्यालय में स्थानांतरण नहीं हुआ
जिस कारण शिक्षामित्रो को प्रतिदिन 80 से 100 किलोमीटर दूर यात्रा करके शिक्षण कार्य करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो खतरे से कम नहीं है । आज मांग पत्र सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा महामंत्री शिव मूर्ति पांडे पृथ्वीराज सोनकर जिला अध्यक्ष आदर्श वेलफेयर एसोसिएशन सत्येंद्र कुमार जिला अध्यक्ष परिषदीय अनुदेशक संघ अतुल कुमार यादव कृष्ण कुमार पांडे ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार रावेन्द्र प्रताप सिंह रिंकू हनुमंत तिवारी राजकुमार शुक्ला और मार्शल सरवन कुमार शुक्ला मनुवा तिवारी रमेश मिश्रा राकेश सिंह ओमप्रकाश गणेश कुमार शिवप्रसाद जायसवाल श्रीमती सोनू मिश्रा रजनी वाला किरण सैनी भगवती प्रसाद विश्वनाथ तिवारी परशुराम पाल मुरलीधर मिश्रा संदीप तिवारी सहित सैकड़ो शिक्षामित्र उपस्थित रहे
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
