
एम.असरार सिद्दीकी।
बहराइच । यूपी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने गुरुवार अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बहराइच की नानपारा 283 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं। उम्मीदवारों की जारी सूची के मुताबिक बहराइच की नानपारा विधानसभा सीट से राम निवास वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले कई सालो से अपना दल (एस) के सक्रिय कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी ने रामनिवास वर्मा को नानपारा विधानसभा का उम्मीदवार घोसित किया है। रामनिवास वर्मा अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पार्टी में सेवाएं दे रहे है। एनडीए के प्रत्याशी रामनिवास वर्मा मूल रुप से नानपारा गोकुलपुर के निवासी हैं। जो वर्तमान में झिंगहा घाट के पास राम गांव रोड मोहम्मद नगर में रह रहे । नानपारा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार का ऐलान होते ही अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं का हुजूम नानपारा पहुंच गया और अपने उम्मीदवार का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष गिरीश पटेल विधानसभा अध्यक्ष पेशकार पटेल जिला मीडिया सचिव श्याम कुमार मिश्रा, डॉ0 लालता प्रसाद वर्मा उपाध्याय विधानसभा नानपारा, राधेश्याम वर्मा कोषाध्यक्ष विधानसभा नानपारा, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा विधानसभा सचिव, रमेश कुमार चौधरी पूर्वी जोन अध्यक्ष, सियाराम भार्गव विधानसभा महासचिव नानपारा, रामगोपाल वर्मा, अजय कुमार वर्मा सदस्य, शिवपाल वर्मा सदस्य, शोभाराम सदस्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel