Breaking News
Home / BREAKING NEWS / देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हुआ बहराइच का लाल पंजाब में एलओसी पर फायरिंग में सेना के जवान की हुई मौत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हुआ बहराइच का लाल पंजाब में एलओसी पर फायरिंग में सेना के जवान की हुई मौत

आज दिल्ली पहुंचेगा शव, दूसरे दिन घर शव लेकर पहुंचेंगे सेना के अधिकारी

फ़ाइल फ़ोटो
नानपारा (बहराइच)। रिसिया विकास खंड क्षेत्र के सिखनपुरवा गांव निवासी भारतीय सीमा के जवान की एलओसी पर सीमा की सुरक्षा करते समय आतंकियों की फायरिंग में मौत हो गई। इसकी सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पंजाब से दिल्ली शव लाया गया है। शनिवार को सेना के अधिकारी शव लेकर गांव पहुंचेंगे।
बहराइच जिले के रिसिया विकास खंड क्षेत्र के सिखनपुरवा गांव निवासी सर्वजीत सिंह (25) पुत्र सुरेंद्र सिंह भारतीय सेना में जवान के पद पर तैनात था। पंजाब राज्य के 14वीं बटालियन में राजौरी बार्डर पर जवान की तैनाती थी। परिवार के मुताबिक गुरुवार को भारत पाकिस्तान सीमा पर सेना का जवान पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में सेना के जवान की मौत हो गई। सेना के अधिकारियों ने सूचना घर पर दी तो परिवार में कोहराम मच गया। माता पिता के साथ भाइयों का रो रो कर बुरा हाल है। सेना के जवान की मौत की सूचना पाकर क्षेत्र के लोग काफी संख्या में शोक जताने के लिए पहुंच रहे हैं। मृतक जवान के भाई ने बताया कि पंजाब से शव दिल्ली लाया जा रहा है। शनिवार को शव गांव पहुंच जाएगा। जहां सैनिक सम्मान के साथ गांव में आखिरी विदाई दी जाएगी।
2018 में हुई थी तैनाती
रिसिया विकास खंड के सिखनपुरवा गांव निवासी सेना के जवान सर्वजीत सेना में वर्ष 2018 में 23 मार्च को ज्वाइनिंग ली थी। तब से जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब में देश की सेवा की है।

रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp