Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / ललितपुर:समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने कैलाश यादव विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं की भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ललितपुर:समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने कैलाश यादव विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं की भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने कैलाश यादव
विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं की भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण।

रिपोर्ट /अभिषेक दीक्षित

ललितपुर।।  समाजवादी पार्टी ललितपुर के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं में गुरूवार को उस समय नये जोश और ऊर्जा का तेजी से संचार हो गया, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से कैलाश यादव को ललितपुर जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। अब पार्टी की गतिविधियों में और तेजी आयेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी जिम्मेवारी सौंपते हुये बूथ स्तर पर जबावदेही तय की जायेगी। प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ललितपुर में लम्बे समय से रिक्त चल रहे जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कैलाश यादव को मनोनीत कर दिया। कैलाश यादव के सपा जिलाध्यक्ष मनोनीत होते ही पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी। बताया जाता है कि कैलाश यादव लम्बे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़कर जमीनी स्तर पर कार्य करते आ रहे हैं। कैलाश यादव के चौथी बार समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुये उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया तो वहीं मिष्ठान वितरण किया गया। नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि मिशन 2022 में महरौनी व ललितपुर विधानसभा सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ समाजवादी पार्टी कार्य करेगी।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp