Breaking News
Home / BREAKING NEWS / छेड़छाड़ करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

छेड़छाड़ करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

दिनांक- 30.12.2021 गोंडा

  पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे ।
             उक्त निर्देश के अनुक्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मार्गदर्शन में थाना को0नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-903/21, धारा- 354डी, 506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- शिवचन्द्र उर्फ छगड़ू को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 27.12.21 को उक्त अभियुक्त ने थाना को0नगर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ किया था व जान से मारने की धमकी दी थी । जिसके सम्बन्ध में पीड़िता ने थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कराया था
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp