Breaking News
Home / आज का राशिफल / आज का राशिफल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आज का राशिफल

【–आज का पञ्चाङ्ग–】
==================================================
दिनांक – 22 अक्टूबर 2021
दिन = शुक्रवार
संवत् = 2078 (आनंद नाम संवत्सर)
मास = कार्तिक मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि = द्वितीया
नक्षत्र = भरणी नक्षत्र
योग = सिद्धि योग
दिशाशूल – पश्चिम दिशा
राहुकाल – पूर्वाह्न 10:30 से 12 बजे तक

【 –विशेष टिप–】
====================================
★★”ॐ” शब्द का उच्चारण हृदय की गति और ख़ून के प्रवाह को संतुलित रखता है।
====================================

【 –राशिफल–】

मेष राशि:
जीवनसाथी के सहयोग से काम पुरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। मिलनसार व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र के विस्तार के प्रयास सफल होंगे।

वृषभ राशि:
आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या के हल में दोस्तों से मदद मिलेगी। जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे।

मिथुन राशि:
आज नए अनुबंध हो सकते है, जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता प्राप्त होगी। भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क राशि:
आप की तरक्की से आप के ही अपने लोगों को परेशानी होगी। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं, सतर्क रहें। आज के दिन अपना खान-पान संयमित रखें। व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे, रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि:
नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनेतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की संभव है। आप की व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। व्यसन न करें। अन्यथा अपमानित होना तय है।

कन्या राशि:
समय की उपयोगिता को समझते हुए कार्य करें। संतान के करियर में आ रही अड़चने दूर होगी। आज कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है।

तुला राशि:
किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास ना करें इससे आपके निजी संबंध कमजोर हो सकते हैं। अपनी बुद्धि विवेक से काम करें। माता-पिता की सेवा से विमुख न हो, इस अवसर का लाभ लेें, दिन शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि:
आज का दिन आप के लिए बेहत खास होगा। दुसरों को अपमानित करने से बचें। धनकोष में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं, नुकसान आपको होगा।

धनु राशि:
अपनों का दिल जितना बड़ा मुशकील है। मेंहनत करें और दुसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबर शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है। सरकारी, कानूनी विवाद आप के पक्ष में हल होंगे।

मकर राशि:
आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा-देखि ना करें।

कुंभ राशि:
व्यापार संबन्धित योजना लाभप्रद सिद्ध होगी। अपनी छवी सुधारने में लगे रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। आवास निवास संबन्धित समस्या का समाधान होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है।

मीन राशि:
दुसरों की उन्नती से ईर्ष्या न करें। आप की सोच को बदलें। नौकरी में आशानुकूल स्थिति बनेगी। व्यर्थ की शान-शौकत से दूर रहें। शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

About cmdnews

Check Also

बहराइच- जनरेटर है तो लेकिन खराब सालो से…. कैसे चले सामुदायिक अस्पताल नानपारा की व्यवस्था?

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा में जनरेटेर सालो से खराब स्थित में …

Leave a Reply