Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई सम्पन्न
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई सम्पन्न

आशीष सिंह जिला ब्यूरो प्रमुख बाराबंकी –

बाराबंकी । बीआरसी कोटवा सड़क में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष सोम प्रकाश मिश्र ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को संबोधित किया। इसके उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला के साथ पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला ने बच्चों के पढ़ाई हेतु मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा भी की जिसमें मुख्य रूप से मोहल्ला पाठशाला के सफल क्रियान्वयन , निशुल्क पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, जूता – मोजा, विद्यालय की साफ – सफाई एवम् पौधरोपण के संबंध में तथा सभी शिक्षक संगठन की माह में एक बार मीटिंग के संबंध में आदि बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, शैलेंद्र द्विवेदी, राजेश कुमार सिंह व दिग्विजय पांडेय सहित तमाम शिक्षक संघ से जुड़े लोग मौजूद रहे।

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp