Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अयोध्या / रौज़ागाँव चीनी मिल द्वारा 18.35 करोड़ का किया गया गन्ना मूल्य भुगतान
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

रौज़ागाँव चीनी मिल द्वारा 18.35 करोड़ का किया गया गन्ना मूल्य भुगतान

जिला ब्यरो चीफ सुधीर बंसल के साथ रुदौली ब्लॉक रिपोर्टर जगन्नाथ की रिपोर्ट

दिनांक 25/02/2021
बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव जिला अयोध्या द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 में दिनांक 6 फरवरी 2021 तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 18.35 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र में त्वारित गन्ना मूल्य भुगतान की योजना की जा रही है चीनी मिल के यूनिट हेड निष्काम गुप्ता ने कृषको से अनुरोध किया है कि जिस क्षेत्र में प्रजाति को 0238 में रेडरॉट का प्रकोप आ गया है उस क्षेत्र के किसान भाई अपने संबंधित मिल स्टाफ़ से मिल कर गन्ना बीज नर्सरी से को. 0118 गन्ना प्रजाति एवं स्वास्थ्य को 0238 गन्ना बीज सुरक्षित कराकर बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए सुनिश्चित करें साथ ही साथ किसान भाई जिन खेतों में रेडरॉट का प्रकोप है उस खेत में पेड़ी गन्ना ना लें तथा उसमें फसल चक्र अपनाएं साथ ही साथ मिल प्रबंधन द्वारा किसानों की भूमि की उर्वरा शक्ति एवं कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ाने हेतु कच्ची ताजी प्रेसमड की खाद को अनुदानित दर रू 05 प्रति कुन्तल की दर से दिये जाने के बारे में बताया गया इस मौके पर इकबाल सिंह महाप्रबंधक गन्ना ने किसानों से अपील की है कि बसंत कालीन गन्ना बुवाई मे ट्रेंच विधि द्वारा ही गन्ने की बुवाई करें तथा मिल को साफ-सुथरा, जड़, मिट्टी,अगोला, पत्ती व हरा जूना रहित गन्ना ही आपूर्ति करें तथा पर्ची का s.m.s. आने के बाद ही गन्ने की कटाई करें किसान भाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में 0118 गन्ने की बुवाई करें किसान भाई ध्यान दे कि बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु को. 0118 व रोग रहित बीज नर्सरी से को. 0238 का गन्ना बीज अभी अवश्य सुरक्षित कर ले एवं को.238 का आधे से ऊपरी भाग बुवाई में प्रयोग करें

महाप्रबंधक (गन्ना)

About CMDNEWS

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp