बाबागंज/बहराइच- तहसील नानपारा अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र में नही जले अलाव। ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया फिर भी प्रशासन बेपरवाह दिखा। सीमावर्ती ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र में भीषण ठंढ व शीतलहरी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखे। बाबागंज, चरदा, जमोग, बाबाकुट्टी,अगैय्या चौराहा, वीरपुर,सोरहिया,क्षेत्र में बुद्धवार को तापमान काफी हद तक गिर जाने से हाड़ कपा देने वाली ठंड व शीतलहरी फुहार से सभी लोग बेहाल रहे।इसके बावजूद भी ठंड से निपटने के लिए क्षेत्र में अलाव नही जलवाए गए। लोग प्रशासन से आस लगाए बैठे रहे। लेकिन कहीं व्यवस्था नहीं हुई है। इस भीषण ठंड में बस स्टैंड,खाद बीज की दुकानों,अस्पतालों,बैंकोंके आसपास लोग ठंड से परेशान रहे।कुछ लोग अपने घरों के सामने कागज आदि को इकट्ठा कर निजी अलाव जला कर ठंढ से बचाव की कोशिश करते दिखे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel