मनोज अवस्थी की रिपोर्ट

बहराइच -थाना बौंडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौंडी में युवक की हत्या कर लाश को आम के बाग में फेंकने की जताई गई आशंका संतोष पुत्र मुनेश्वर उम्र 25 वर्ष जो कि एक झोलाछाप डॉक्टर था। उसकी दुकान (मेडिकल) कायमपुर चौराहे पर थी जो प्रतिदिन रात 10:00 बजे निजी निवास ग्राम पंचायत बौंडी के मजरा शारदा सिंह पुरवा पहुंचता था। ठीक उसी समय बीती रात को भी घर पहुंचा घर पहुंचने पर कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर एक कॉल आई और वह घर के दक्षिण की तरफ चला गया। लौट कर वापस नहीं आया घर के लोग इंतजार करने के बाद यह समझ कर कि कहीं गए होंगे तो खुद आएंगे ढूंढने की कोशिश भी नहीं की सुबह होते ही उसकी लाश एक बगीचे में मिली सूचना पाकर घर के लोग मौके पर पहुंचे देखते ही देखते मानो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। इसकी सूचना थाना बौंडी को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ महसी बाउंडी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने मौके की जांच करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम कार्यवाही रिपोर्ट आने पर की जाएगी।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel