Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच तहसील महसी क्षेत्र के बाढ़ व कटान का जायजा लिया एडीएम बहराइच व एसडीएम महसी व एनडीआरएफ
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच तहसील महसी क्षेत्र के बाढ़ व कटान का जायजा लिया एडीएम बहराइच व एसडीएम महसी व एनडीआरएफ

ब्यूरो सवांददाता मनोज अवस्थी

 

 


बहराइच -तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकुरी, पिपरी, पिपरा, कायमपुर, गोलागंज के घाघरा तटवर्ती बाढ़ व कटान से लोगों के आशियाना उड़ गए। घाघरा नदी की कटान इतनी तीव्र हो जाने से कर्मचारियों का आना शुरू हो गया। इस वर्ष के प्रथम मानसून को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी हो गई है। जिसके अंतर्गत बाढ़ के दौरान रेस्क्यू व बाढ़ बचाव कार्य करने हेतु एनडीआरएफ की 27 सदस्यों की टीम तहसील महसी के बाढ़ चौकी एरिया में तैनात की गई है। एनडीआरएफ टीम के पास बाढ़ के दौरान जरूरी साजो सामान के साथ जैसे बोट, गोताखोर, पैरामेडिक्स अन्य साजो सामान के साथ तैयारी है। वर्ष 2017 के बाढ़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एमडीआरएफ के साथ जो क्षेत्र अतिसंवेदनशील हैं। उन क्षेत्रों में एनडीआरएफ के निरीक्षक विनय कुमार और एडीएम जयचंद पांडेय ने मौके का निरीक्षण किया। एडीएम द्वारा बताया गया कि कटान पीड़ितों पर बराबर नजर रखी जाए। और उन्हें हर संभव आपदा राहत कोष से लाभ दिया जाए। तहसीलदार महसी के आदेशानुसार जिनके घर नदी में समाहित हो गए हैं। और जो लोग कटान के डर से अपना अपना घर उजाड़ लिए हैं सभी को त्रिपाल मुहैया करवा दिया गया है। और क्षेत्रीय कर्मचारियों की नजर कटान पीड़ितों पर बनी रहती है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी महसी एसएन त्रिपाठी व तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा व नायब तहसीलदार महसी विपुल कुमार सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल बाला प्रसाद पांडे, आनंद सिंह, अखिलेश मिश्रा, नंदकुमार मौजूद रहे।

 

About CMD NEWS UP

Check Also

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :- कृष्णा गोपाल 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता …

Leave a Reply