मुम्बई से आये लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने भेजा जनपद मुख्यालय बहराइच।

ब्योरो रिपोर्ट-एम0असरार सिद्दीकी
UPबहराइच-मुम्बई के डोंगरी से लौटे 10 लोगों में से एक को तीन दिन पहले बहराइच में चेकिंग के दौरान रोक लिया गया था।जिसकी जाँच में पता चला कि वह व्यक्ति कोरोना पॉज़िटिव है।इसी को लेकर स्वास्थ विभाग की टीम ने उसके साथ आये विभिन्न ग्राम सभा मे रहने वाले 9 लोगो को उनके घरों से उठाकर बहराइच भेज दिया है।अब इनकी जांच के बाद ही पता चलेगा कि उनमें कितने संक्रिमित हैं। यह जानकारी सी.एच.सी. चरदा प्रभारी अर्चित श्रीवास्तव ने दी है।उन्होंने बताया कि आज करीम गांव,अचाकपुरवा, रंजीत बोझा,रुपईडीहा गांव,बाबाकुट्टी आदि जगहों से सभी 9 लोगों को लेकर बहराइच जिला अस्पताल कोरोना की जांच के लिए भेजा गया है
CMD News Newspaper & Live News Web Channel