रिपोर्ट कमलेश कुमार

नानपारा के काली कुंडा सरोवर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया सरोवर
राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला (गोपाल ) ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया शुभारंभ
नानपारा, बहराइच। जनपद बहराइच के नगर नानपारा स्थित ऐतिहासिक श्री काली कुंडा सरोवर पर सोमवार, 9 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के तत्वावधान में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों ने मिलकर हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपों की अनुपम छटा से पूरा काली कुंडा सरोवर जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शुक्ला (गोपाल ) रहे। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में अपर निजी सचिव श्री दुर्गेश कुमार सोनी की भी विशेष उपस्थिति रही।

दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला (गोपाल ) ने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके उपरांत उन्होंने संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ काली कुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जयघोष से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला (गोपाल ) ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव में सहभागिता की। कार्यक्रम में छोटी-छोटी बच्चियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीपों को बेहद आकर्षक एवं सुंदर तरीके से सजाकर अपनी सहभागिता निभाई। हजारों दीपों की रोशनी से सरोवर का दृश्य अत्यंत मनमोहक हो उठा। नगरवासियों ने भी इस भव्य आयोजन की सराहना की।
दीपोत्सव कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला (गोपाल ) नगर के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी पूजा पंडाल पहुंचे। वहां उन्होंने माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पंडाल के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, प्रदेश सह प्रभारी कैलाश नाथ सोनी, उत्तर प्रदेश सरकार के अपर निजी सचिव दुर्गेश कुमार सोनी, क्षेत्रीय महामंत्री कौशलेंद्र मिश्रा एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नृगराज शर्मा ने की।
इसके अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष बसंत मधुकर त्रिपाठी, जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला महासचिव प्रमोद नाग, तहसील युवा मोर्चा प्रभारी छैलू प्रसाद, नगर अध्यक्ष भोला सोनी, नगर महासचिव रजनीश सोनी एवं अशोक सोनी, नगर मंत्री रामसूरत गुप्ता, उषा सिंघानिया, रूपईडीहा इकाई के पदाधिकारी, तेज प्रसाद वर्मा, सुरेश वर्मा, ललित त्रिपाठी, बलराम शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन, जिला महासचिव विनय वर्मा, रामलाल ग्राम अध्यक्ष जुड़ा, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के जेल विजिटर केशव कुमार मौर्य एवं जमील अहमद सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी बंधु मौजूद रहे।
दीपों की रोशनी, जय श्रीराम के जयघोष और श्रद्धा के माहौल के बीच संपन्न हुआ यह भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम नगर नानपारा में आकर्षण एवं चर्चा का केंद्र बना रहा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel