Breaking News
Home / BREAKING NEWS / दुसाध समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी करने में देरी पर अनिश्चितकालीन धरना
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

दुसाध समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी करने में देरी पर अनिश्चितकालीन धरना

गोण्डा। दुसाध समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी के विरोध में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवानदीन पासवान के नेतृत्व में जिला पंचायत परिसर स्थित टीनशेड के नीचे अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।

जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में जिलाध्यक्ष ने बताया कि 31 अगस्त 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र के संबंध में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक 16 सितंबर को हुई थी। बैठक में दुसाध समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के मामले पर उपलब्ध साक्ष्यों, रिश्तेदारी तथा रोटी-बेटी के संबंधों के आधार पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया था। जिलाध्यक्ष का दावा है कि समिति ने प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय लिया था, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद बैठक की कार्यवाही और आदेश जारी नहीं किए गए।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर हो रही देरी से समाज के लोगों में नाराजगी है। इसी के विरोध में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और दुसाध समाज के लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। उन्होंने मांग की कि समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जल्द कार्यवाही और जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।
धरने में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कल्पराम त्रिपाठी, जटाशंकर वाल्मीकि, रामचन्द्र वर्मा, कुसुम पाण्डेय, पूनम, जानकी प्रसाद वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: निशा फातिमा | CMD NEWS

About cmdnews

Check Also

गोंडा में गूंजेगा हनुमंत कथा का जयघोष, 51 कुंडीय महायज्ञ होगा आकर्षण का केंद्र…

12 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश एवं निशान शोभायात्रा,   20 नवंबर को सवामणि भंडारे …

Leave a Reply

WhatsApp