बहराइच। छठ पूजा के मद्देनजर नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने काली कुंडा मंदिर परिसर पहुंचकर पूजा स्थल और कुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी नानपारा भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने काली कुंड सरोवर नानपारा की साफ-सफाई, बेहतर रखरखाव और सुंदरीकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं।
विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुंड एवं मंदिर परिसर में साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि छठ पूजा के दौरान किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने और समय रहते सभी कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: छठ पूजा की तैयारियों का विधायक रामनिवास वर्मा ने लिया जायजा, काली कुंडा मंदिर में साफ-सफाई और सुंदरीकरण के दिए निर्देश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags Breaking News Career marg darshak Cmd news hindi news India news latest news काली कुंडा कैरियर मार्ग दर्शक जायजा जिलाधिकारी तैयारियों निर्देश पूजा बहराइच बहराइच: छठ पूजा की तैयारियों का विधायक रामनिवास वर्मा ने लिया जायजा, काली कुंडा मंदिर में साफ-सफाई और सुंदरीकरण के दिए निर्देश मंदिर रामनिवास रिपोर्ट लिया वर्मा विधायक, विवेक श्रीवास्तव साफसफाई सुंदरीकरण
Check Also
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ
गोंडा के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षामित्रो अनुदेशको सहायक लेखाकार कंप्यूटर ऑपरेटरो …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
