रिपोर्ट जितेन्द्र कुमार गौतम

नगर पंचायत कैसरगंज के अंतर्गत स्थानीय कंचन शिशु मंदिर एवं कैसरगंज लघु माध्यमिक विद्यालय में आज दिनांक 06.11.2026 को पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया।
इसमें 300 से 400 के बीच अभिभावक अपने बच्चों के साथ विद्यालय पहुंचे और *अभिभावकों ने अपने बच्चों की कॉपियां देखीं* और बच्चों की पढ़ाई को लेकर शिक्षकों से चर्चा की। शिक्षकों ने अपनी बात अभिभावकों के समक्ष रखी और अभिभावकों ने भी अपनी बात शिक्षकों से साझा की।
इस अवसर पर कंचन ग्रुप के प्रधानाचार्य अमित श्रीवास्तव, परीक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार मौर्य, वरिष्ठ शिक्षक रामजी मिश्रा, रमाकांत त्रिपाठी, उर्दू शिक्षक अब्दुल सलाम तथा सहायक शिक्षक-शिक्षिकाएं कमलेश्वर यादव, नीरज गौतम, रूबी मैडम, अंकिता, डेजी सिंह, फलक, सानिया आदि मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel