नानपारा, बहराइच। कतर्नियाघाट वन रेंज मोतीपुर थाना नानपारा क्षेत्र के बढ़ैया कलां गांव में खेत से चोरी-छिपे शीशम का हरा पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित तुषार वर्मा ने थाना नानपारा में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, तुषार वर्मा का आरोप है कि सूरज वर्मा पुत्र प्रेमचंद वर्मा ने उनके खेत में लगा शीशम का हरा पेड़ काट लिया। आरोप है कि पेड़ काटने के बाद उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर अपने घर ले जाया गया।
पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में आपत्ति जताई तो आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने थाना प्रभारी नानपारा को प्रार्थना पत्र देकर मामले की गंभीरता से जांच कराने, मौके का निरीक्षण करने तथा बिना अनुमति पेड़ काटने के मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या पेड़ काटने के लिए वन विभाग से अनुमति ली गई थी? यदि नहीं, तो हरे पेड़ की कटाई कैसे हुई?
फिलहाल मामले में पुलिस की जांच एवं आधिकारिक पक्ष की जानकारी प्रतीक्षित है।
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: बढ़ैया कलां में खेत से शीशम का पेड़ काटने का आरोप, विरोध करने पर दी धमकी; पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags Breaking News Career marg darshak Cmd news hindi news India news latest news आरोप करने कलां काटने कैरियर मार्ग दर्शक तहरीर थाने धमकी, पीड़ित पेड़, बढ़ैया बहराइच बहराइच: बढ़ैया कलां में खेत से शीशम का पेड़ काटने का आरोप, विरोध करने पर दी धमकी; पीड़ित ने थाने में दी तहरीर रिपोर्ट विरोध विवेक शीशम श्रीवास्तव
Check Also
उत्तर प्रदेश: नानपारा में किराये की दुकान से पटाखा बाजार तक पहुंचे सुतली बम! 17 किलो से अधिक बरामद, पांच गिरफ्तार; कहां से आ रही थी विस्फोटक सामग्री और कब से चल रहा था निर्माण?
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश (बहराइच)। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों और विस्फोटक पदार्थों …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
