Breaking News
Home / BREAKING NEWS / हनुमंत कथा से भक्तिमय होगा गोंडा, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

हनुमंत कथा से भक्तिमय होगा गोंडा, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज 

दिनांक-11-11-2026 गोंडा श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार, गोंडा की ओर से आयोजित होने वाले श्री हनुमंत कथा एवं हनुमंत महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को श्री महादेव लॉन में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई।

आयोजन के शुभारंभ पर गुरुवार, 12 नवंबर को पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर से भव्य कलश एवं निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बहराइच रोड स्थित कथा स्थल श्री महादेव लॉन पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन के अंतर्गत 13 से 20 नवंबर तक प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक श्री हनुमंत कथा का रसपान कराया जाएगा। वहीं, प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक 51 कुंडीय हनुमंत महायज्ञ संपन्न होगा। महायज्ञ का संचालन नैमिषारण्य, सीतापुर से पधार रहे यज्ञाचार्य पवन बाजपेयी जी के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार एक दिवसीय यजमान बनने की विशेष व्यवस्था भी की गई है। इसके तहत श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार एक दिन के लिए यज्ञ में यजमान बनकर आहुति दे सकेंगे और पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम का समापन 20 नवंबर को भव्य सवामणि भंडारे के साथ होगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के सुनील कुमार रस्तोगी, शानू गुप्ता,बीनू कुशवाहा, चन्दन मिश्रा,विवेक सिंह,सोमनाथ रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, प्रतीक टंडन, अनुराग शर्मा, मोनू गुप्ता,अजय कसौधन, चन्दन आर्य, शुभम कसौधन, सत्यम गुप्ता, निखिल कसौधन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

नानपारा के काली कुंडा सरोवर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया सरोवर

रिपोर्ट कमलेश कुमार  नानपारा के काली कुंडा सरोवर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन, हजारों दीपों …

Leave a Reply

WhatsApp