नानपारा, बहराइच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत के नानपारा जिले द्वारा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को केंद्र में रखते हुए ‘क्षितिजा – आँगन से अंतरिक्ष तक’ युवती सम्मेलन का आयोजन बंधन मैरिज लॉन, नानपारा में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्चना मिश्रा, सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी; विशिष्ट अतिथि के रूप में सरोज सोनकर, विधायक, बलहा विधानसभा; मुख्य वक्ता के रूप में अंशिका सिंह, क्षेत्रीय संयोजिका, प्रतियोगी छात्र कार्य, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, अभाविप; स्वागत अध्यक्ष शशिप्रभा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा स्वागत मंत्री डॉ. निधि वर्मा, डायरेक्टर, सियाराम हॉस्पिटल, नानपारा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्रावस्ती विभाग छात्रा प्रमुख खुशबू शर्मा एवं नानपारा जिला संयोजक अनुष्का सिंह सहित अभाविप के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वागत उद्बोधन एवं परिचय सत्र के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। सम्मेलन में छात्राओं के सामाजिक, शैक्षिक एवं वैचारिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा प्रस्तावों के माध्यम से छात्राओं की भूमिका, उनके अधिकारों, दायित्वों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा गया। मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान एवं सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि सरोज सोनकर ने छात्राओं को शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए समाज में अपनी प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। मुख्य वक्ता अंशिका सिंह ने छात्राओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर निर्माण तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं से अपनी क्षमताओं को पहचानकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। स्वागत अध्यक्ष शशिप्रभा ने सभी अतिथियों एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए ऐसे आयोजनों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं स्वागत मंत्री डॉ. निधि वर्मा ने सभी अतिथियों, छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खुशबू शर्मा एवं अनुष्का सिंह द्वारा प्रस्तावों का वाचन किया गया। सम्मेलन ने छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व एवं सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री अंकुल राठौर, विराट शुक्ला, दयाशंकर जायसवाल, इन्दू प्रकाश, हर्ष कसौधन, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, पूर्व कार्यकर्ता दिलीप जायसवाल, सुशील त्रिपाठी, सत्यम मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, अभाविप के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
Home / BREAKING NEWS / नानपारा में ‘क्षितिजा’ युवती सम्मेलन का आयोजन, छात्राओं को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags Breaking News Career marg darshak Cmd news hindi news India news latest news Nanpara आत्मनिर्भरता आयोजन कैरियर मार्ग दर्शक क्षितिजा छात्राओं दिया नानपारा में ‘क्षितिजा’ युवती सम्मेलन का आयोजन, छात्राओं को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बहराइच भारतीय युवती संदेश सम्मेलन
Check Also
गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत
2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel