गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रगान के साथ गूंजा शहीद स्मारक
बहराइच। नानपारा में महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर के शहीद स्मारक पर राज्य वित्त से निर्मित 30 मीटर ऊंचे तिरंगा ध्वज का लोकार्पण बहराइच सांसद आनंद कुमार गोंड एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामनिवास वर्मा ने संयुक्त रूप से किया साथ में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद और ईओ रंग बहादुर सिंह भी रहे और लोकार्पण किया लोकार्पण के बाद शहीद स्मारक पर तिरंगा शान से फहराया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रगान के सम्मान में उपस्थित लोग खड़े रहे। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता नंदलाल जायसवाल, एडवोकेट वंश गोपाल जायसवाल, एडवोकेट डॉ. ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट राजेश सहित तमाम अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel