Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बाढ़ग्रस्त सकतपुर खाम में स्वास्थ्य कैंप आयोजित, 187 मरीजों की जांच
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बाढ़ग्रस्त सकतपुर खाम में स्वास्थ्य कैंप आयोजित, 187 मरीजों की जांच

रिपोर्ट हरिशरण शर्मा

03 अक्टूबर बदायूँ। विकास खण्ड म्याऊ के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र सकतपुर खाम में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 187 मरीजों की जांच की गई। इनमें 64 मरीज बुखार, 141 मरीज खुजली एवं अन्य बीमारियों तथा 12 मरीज खांसी से पीड़ित पाए गए।

बुखार से पीड़ित मरीजों में से 56 मरीजों की मलेरिया जांच तथा 12 मरीजों की टाइफाइड जांच की गई। जांच में सभी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गईं। इसके अलावा 12 मरीजों की टीबी की जांच भी की गई।

स्वास्थ्य कैंप में डॉ. सिराज अंसारी, चिकित्सा अधिकारी, हरीश कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट, शाहिद हुसैन, फिजियोथैरेपिस्ट, राम प्रताप, लैब टेक्नीशियन एवं सोहन सिंह, वार्ड व्याय उपस्थित रहे।

डॉ. सिराज अंसारी ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी कम होने के दौरान संक्रामक रोग फैलने का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद ही पिएं तथा मच्छर और मक्खियों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।

About CMD NEWS UP

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp