Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: SDM के निरीक्षण में ककरी गौशाला की खुली तस्वीर, रिकॉर्ड में 97 तो मौके पर मिले 87 गोवंश; 50 से ज्यादा बिना टैग, प्रकाश सिंह की सक्रियता चर्चा में
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: SDM के निरीक्षण में ककरी गौशाला की खुली तस्वीर, रिकॉर्ड में 97 तो मौके पर मिले 87 गोवंश; 50 से ज्यादा बिना टैग, प्रकाश सिंह की सक्रियता चर्चा में

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव संपादक

बहराइच 28 सितम्बर। विकास खण्ड बलहा के ककरी स्थित अस्थायी गौशाला का 28 सितम्बर 2026 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं। गौशाला के आंशिक हिस्से में जलभराव पाया गया, जबकि साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान गोवंश के लिए हरा चारा उपलब्ध नहीं पाया गया।

निरीक्षण में 50 से अधिक गोवंश बिना टैग के पाए गए। इसके अलावा गौशाला के रजिस्टर में दर्ज गोवंश की संख्या और मौके पर मौजूद गोवंश की संख्या में भी अंतर सामने आया। रजिस्टर के अनुसार गौशाला में 97 गोवंश दर्ज थे, जबकि मौके पर 87 गोवंश ही पाए गए।

भूसे की उपलब्धता को लेकर भी अंतर पाया गया। मौके पर करीब 20 कुंतल भूसा पाया गया, जबकि ग्राम पंचायत सहायक द्वारा 60 कुंतल भूसा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई थी। वहीं, भूसा पंजिका में 16 सितम्बर 2026 के बाद की प्रविष्टियां पूर्ण नहीं मिलीं।

निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक द्वारा कैशबुक भी प्रस्तुत नहीं की गई। इन परिस्थितियों को देखते हुए गौशाला की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और उपलब्ध संसाधनों को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। निरीक्षण में सामने आई कमियों को लेकर संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा सकती है। उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह की तैनाती के बाद से निरीक्षण एवं अन्य क्षेत्रों में हो रही कार्यवाही एवं सक्रियता को लेकर आमजन में चर्चा है एवं सराहना हो रही है।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp