Breaking News
Home / BREAKING NEWS / राजकीय आईटीआई गोंडा में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

राजकीय आईटीआई गोंडा में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा

रिपोर्ट सुनिल तिवारी

राजकीय आईटीआई गोंडा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य राम सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं संस्थान की उन्नति की कामना की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का प्रथम वास्तुकार एवं अभियंता माना जाता है। उन्होंने कहा कि निर्माण, तकनीक और शिल्प-कौशल के क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। आईटीआई जैसे तकनीकी संस्थानों में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को मेहनत, कौशल, सृजनशीलता तथा तकनीकी दक्षता के प्रति प्रेरित करती है

उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे अपने हुनर को निखारकर आत्मनिर्भर बनें और अपने कौशल के माध्यम से देश के विकास में योगदान दें।

पूजा के दौरान संस्थान में उत्साह और भक्तिमय वातावरण रहा। सभी ने भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

आई टी आई गोंडा में अलग अलग ट्रेड में प्रयोग हो रहे उपकरण और औजार की पूजा की और सभी के जीवन मे सुखी समृद्धि आवे किसकी कामना बाबा विश्वकर्मा से किया संस्थान में संयुक्त पूजा राकेश शुक्ला प्रधानाचार्य मनकापुर , के. के यादव ,अनुदेशक रजत कुमार, उत्तम वर्मा ,विवेक मिश्रा, रजनीश सैनी , मधु सुदन,शिवम सिंह ,नरेंद्र ,मोती चंद्र ,कृपा राम ,अशोक तिवारी ने ,हवन पूजन किया ।

वही विभिन्न ट्रेडों में अलग अलग बाबा विश्वकर्मा की झाकियां सजाई गई, वरिष्ठ कार्यदेशक विजय बरवार के अगवाई मे इलेक्ट्रिशियन ट्रेंड मे ट्रेनीज ने बहुत सुंदर झांकी सजाई गई जहाँ दीपक श्रीवास्तव ,राहुल कुमार , यू पी सिंह , सोनू बाबू ,आकाश बाबू , अरविंद , श्याम सुंदर , आकांक्षा , दीपका नाग , नंदनी , अभिनव श्रीवास्तव , प्रियांशु शुक्ला , शिवम , शिवम ,नीरज परमोद, राजेंद्र ,सभी के सहयोग से पूजा सफल बनाया गया ।

About CMD NEWS UP

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp