नानपारा, बहराइच। स्टेशन रोड स्थित श्री गणेश पूजा नवयुवक समिति द्वारा गणेश पूजा महोत्सव-2026 का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। 14 सितंबर को विधिवत मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुए महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण 21 सितंबर की रात 8 बजे से होने वाला रात्रि जागरण रहेगा। इसमें लखनऊ की भजन प्रवाहक ज्योति गोस्वामी (पगली) और अंशु गोस्वामी (पागल बाबा) भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
24 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार वाराणसी से आए पंडितों द्वारा विशेष महाआरती कराई जाएगी। इसके बाद 25 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, श्रृंगार एवं महाआरती के यजमान बनने की व्यवस्था भी की गई है। समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में शामिल होकर गणपति महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है।
आयोजन समिति में अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल चौरसिया व बिपिन राज सिंह, प्रबंधक राजेश डीडवानिया व अजय गुप्ता, महामंत्री मयंक अग्रवाल व शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज पोरवाल तथा संरक्षक मंडल में ओम प्रकाश छापड़िया, डॉ. आनंद अग्रवाल, राजेश भीमराज का, रामकिशोर अग्रवाल और नरेश चंद्र अग्रवाल शामिल हैं।
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव
CMD News Newspaper & Live News Web Channel