रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव
बहराइच । तहसील नानपारा के नवागत उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समय पर समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाएगी और उसे न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग शासन के नियमों और कानून के अनुसार कार्य करें, यह सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन को पारदर्शी, जिम्मेदार और जनहित में काम करने वाला बनाया जाएगा, ताकि आम लोगों को बिना परेशानी के सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके। नवागत एसडीएम के इस सकारात्मक संदेश से क्षेत्र के लोगों में बेहतर प्रशासन और तेज़ कामकाज की उम्मीद जगी है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
