Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: नानपारा रेलवे फीडर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग तेज, विधायक राम निवास वर्मा ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: नानपारा रेलवे फीडर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग तेज, विधायक राम निवास वर्मा ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। नानपारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम निवास वर्मा ने नानपारा तहसील मुख्यालय स्थित नानपारा रेलवे फीडर (अर्जिनमागो) मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है।

4 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में विधायक ने कहा है कि लगभग 1 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की वर्तमान स्थिति जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

विधायक राम निवास वर्मा ने प्रमुख सचिव से अनुरोध किया है कि नानपारा रेलवे फीडर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp