रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज़

दिनांक : 03 अगस्त 2026 लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने मांग की कि जनपद गोंडा में दुसाध जाति के लोगों को अनुसूचित जाति (एससी) का जाति प्रमाण पत्र पूर्व की भांति जारी किया जाए। पार्टी नेताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जनपदों, जैसे बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर सहित अन्य जिलों में दुसाध जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2012 तक गोंडा जनपद में भी दुसाध जाति का एससी प्रमाण पत्र बनाया जाता था तथा वर्तमान में मनकापुर तहसील में भी यह प्रमाण पत्र जारी हो रहा है, लेकिन गोंडा तहसील में आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने आवेदन के साथ पूर्व में जारी जाति प्रमाण पत्र, माता-पिता के जाति प्रमाण पत्र, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित दस्तावेज तथा परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि भी संलग्न की थी, इसके बावजूद आवेदन अस्वीकार कर दिए गए। लोक जनशक्ति पार्टी ने इस मामले में समान रूप से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई की अपील की।
धरना-प्रदर्शन में डॉ. कल्प राम त्रिपाठी (राष्ट्रीय महासचिव), जिलाध्यक्ष भगवानदीन पासवान, राजकुमार, रामनारायण, आदित्य राज पासवान, पवन कुमार दुसाध, रामचंद्र वर्मा, हरिराम दुसाध, अमर कुमार दुसाध, रामनाथ प्रधान सहित लोक जनशक्ति पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel