Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: खबर का असर, लखनऊ हेल्थ क्लिनिक पर नोटिस के 7 दिन पूरे, अब स्वास्थ्य विभाग क्या करेगा अगला कदम?
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: खबर का असर, लखनऊ हेल्थ क्लिनिक पर नोटिस के 7 दिन पूरे, अब स्वास्थ्य विभाग क्या करेगा अगला कदम?

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र के इमलिया चौराहा, मिहींपुरवा रोड स्थित लखनऊ हेल्थ क्लिनिक में अस्पताल संचालन, पंजीकरण, लाइसेंस एवं चिकित्सकीय व्यवस्था से जुड़े सवालों पर समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान टीम ने क्लिनिक संचालक को सात दिन के भीतर अस्पताल संचालन, पंजीकरण, लाइसेंस तथा चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया था।

अब नोटिस की निर्धारित सात दिन की अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्लिनिक संचालक द्वारा मांगे गए दस्तावेज स्वास्थ्य विभाग के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं या नहीं। वहीं विभाग की ओर से भी किसी आगे की कार्रवाई अथवा जांच के निष्कर्ष को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

खबर का असर, लेकिन आगे क्या?

इस मामले में समाचार प्रकाशित होने के बाद जनपद में सक्रिय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण कर नोटिस जारी किया था। अब सवाल यह है कि सात दिन की समय सीमा समाप्त होने के बाद विभाग ने क्या जांच पूरी कर ली है? यदि अभिलेख जमा किए गए हैं तो उनकी वैधता का परीक्षण हुआ या नहीं? और यदि अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए हैं तो नियमानुसार कार्रवाई कब की जाएगी?

निरीक्षण में क्या मिला था?

स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण के दौरान क्लिनिक में मरीजों का उपचार किया जाता मिला था। हालांकि निरीक्षण के समय अस्पताल संचालन एवं चिकित्सकीय सेवाओं से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके थे। इसी आधार पर विभाग ने सात दिन का नोटिस जारी किया था।

स्वास्थ्य विभाग से उठ रहे सवाल

– क्या क्लिनिक संचालक ने सात दिन के भीतर सभी वैध अभिलेख जमा कर दिए?

– यदि हां, तो उनकी जांच का परिणाम क्या है?

– यदि नहीं, तो स्वास्थ्य विभाग की अगली कार्रवाई क्या होगी?

– क्या जिले में चल रहे अवैध अस्पतालों के विरुद्ध अभियान में इस मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी?

जिले में अवैध अस्पतालों एवं क्लीनिकों के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब लोगों की निगाहें स्वास्थ्य विभाग पर हैं कि वह नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद इस मामले में क्या निर्णय लेता है। विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

VIDEO | बहराइच: नानपारा के इमलिया चौराहा स्थित लखनऊ हेल्थ क्लिनिक का बिना वैध अस्पताल लाइसेंस संचालन

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp