Breaking News
Home / BREAKING NEWS / एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन 05 अगस्त को
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन 05 अगस्त को

बहराइच 03 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकाधिक लाभार्थियों तक जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से 05 अगस्त, 2026 को विकास भवन सभागार में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन प्रस्तावित है।

सीडीओ श्री धनवंता ने बताया कि एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव के अंतर्गत आधुनिक डेयरी प्रबंधन (नन्द बाबा दुग्ध मिशन आदि), औपचारिक डेयरी प्रसंस्करण, चारा प्रबंधन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण तथा टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों जैसे विषयों पर व्यापक प्रस्तुतीकरण एवं परिचर्चा की जाएगी। गोण्ठी में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र/कृषि विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों/वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। सीडीओ ने प्रगतिशील पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं संबंधित हितधारकों से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर आयोजन का लाभ उठायें।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp