Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषसर गंज पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषसर गंज पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला

रिपोर्ट अवनीश कुमार मिश्रा 

दुबौलिया बस्ती – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषसर गंज पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र से आये हुए सभी प्रकार के मरीजों का इलाज हुआ । मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सभी प्रकार की जांच निःशुल्क होती है और सभी प्रकार की दवाइयां सभी मरीजों को निःशुल्क वितरित की जाती है ।

प्रदेश सरकार के आदेशानुसार मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक लगता है । उसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ । स्वास्थ्य मेला में मरीजों की लम्बी कतार लगी हुई थी । मरीजों का निःशुल्क जांच हुआ और हर प्रकार की दवाइयां मरीजों को निःशुल्क वितरित की गई । डा० धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में आये हुए मरीजों को अन्य रोगों के बारे में जानकारी दी तथा रोगों से बचाव हेतु उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई । डा० धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही मानव का सबसे बड़ा धन है जब शरीर ही स्वस्थ नही है तो सब कुछ बेकार है । मुख्यमंत्री जन आरोग्य जन स्वास्थ्य मेला गरीब व असहाय मरीजों के लिए रामबाण औषधि की तरह लाभदायक है क्योंकि पहले रविवार को प्रत्येक सरकारी अस्पताल बन्द रहता था और मरीजों को इलाज के लिए इधर उधर भटकना पड़ता था लेकिन अब रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगने के कारण मरीजों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ता है और आसानी से चिकित्सा सुविधाएं मिल रही है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लगभग 25 मरीजों ने निःशुल्क जांच एवं इलाज कराया । मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला के दौरान डा० धर्मेन्द्र चौधरी, एल टी अनूप कुमार, फार्मासिस्ट श्री धर वर्मा , वार्ड आया शंकुन्तला देवी, ममता पांडेय आशा समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रqaहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp