बहराइच। बहराइच मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक दुखद घटना में आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. विनोद का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, डॉ. विनोद ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ गई।
मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल उन्हें सीपीआर सहित आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया गया कि सुबह लेक्चर के बाद भी उनकी तबीयत कुछ खराब हुई थी।
डॉ. विनोद बहराइच मेडिकल कॉलेज में आर्थोपेडिक विभाग में तैनात थे और मूल रूप से बस्ती जनपद के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉक्टर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें बचाने के लिए चिकित्सकों ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस घटना से मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्रों में शोक की लहर है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
