Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा आईटीआई में लगा रोजगार मेला, 107 युवाओं को मिला रोजगार #VIDEO
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा आईटीआई में लगा रोजगार मेला, 107 युवाओं को मिला रोजगार #VIDEO

गोंडा। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जनपद गोंडा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 12 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं का साक्षात्कार लिया।

रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 107 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया। चयनित युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आईटीआई के प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवाओं के हित में इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट, गोंडा।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp