Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: 13 जुलाई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का दौरा, यहाँ देखें पूरा कार्यक्रम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: 13 जुलाई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का दौरा, यहाँ देखें पूरा कार्यक्रम

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी सोमवार, 13 जुलाई 2026 को जनपद बहराइच के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे तथा प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। पार्टी की ओर से उनके दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेताओं का आगमन सुबह 8:00 बजे घाघरा घाट (जनपद सीमा) पर होगा, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 8:45 बजे कैसरगंज तिराहा, 9:30 बजे हुजूरपुर चौराहा तथा 10:00 बजे पयांगपुर चौराहा पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके उपरांत दोनों नेता श्रावस्ती जनपद के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्रावस्ती से लौटने के बाद दोपहर 2:00 बजे धरसवां (विधानसभा बहराइच) में उनका स्वागत होगा। इसके बाद 2:20 बजे दो-नक्का तिराहा पर युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा, 2:30 बजे पुलिस लाइन तिराहा तथा 2:45 बजे डाक बंगला के सामने कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

दोपहर 3:00 बजे दोनों नेता जिला भाजपा कार्यालय, बहराइच पहुंचेंगे, जहां संगठन की विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेकर पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

शाम 5:30 बजे कपूरथला स्थित इंदिरा उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद 5:40 बजे कपूरथला स्थित ऑडिटोरियम में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में दोनों नेता सहभागिता करेंगे।

रात्रि कार्यक्रम के तहत 7:30 बजे मटेरा चौराहा, 8:00 बजे नानपारा चीनी मिल के सामने तथा 8:30 बजे कुड़वा मोड़ पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 9:30 बजे दोनों नेता कतरनिया घाट स्थित विशुनापुर ग्राम पहुंचेंगे, जहां शक्ति केंद्र संयोजक करण सिंह थारू के यहां उनका आगमन एवं रात्रि प्रवास प्रस्तावित है।

भाजपा के इस दौरे को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्वागत स्थलों पर तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा होगी।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp