सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज
गोण्डा। पूरे देश में एक साथ 1 जून को एलआईसी की ओर से लॉन्च की गई न्यू प्लान न्यू जीवनसाथी पर एक कंपटीशन निकाला गया था, जिसमें एलआईसी के वरिष्ठ अभिकर्ता ने पांच पॉलिसी 1 जून को करके पूरे अयोध्या मंडल में लगभग 23000 अभिकर्ताओं में प्रथम रहे।
इकलौता पवन जायसवाल को क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर के हाथों मेमोंटो के साथ सम्मानित किया गया, बाकी अभिकर्ताओं को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अयोध्या, मार्केटिंग मैनेजर अयोध्या मंडल, मैनेजर सेल्स अयोध्या मंडल के अलावा काफी संख्या में शाखा प्रबंधक, विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे पवन जायसवाल ने बताया कि इस गौरवशालीक्षण का श्रेय हमारे भारतीय जीवन बीमा निगम गोंडा के मुख्य प्रबंधक पी सी पांडे, एबीएम सेल्स अजय कुमार त्रिपाठी व एस पी सिंह, विकास अधिकारी एच एन पांडे जी को जाता है क्योंकि उन्ही की प्रेरणा से मुझे यह कामयाबी मिली है। मेरे जीवन का यह ऐतिहासिक पल रहा है।
दिनांक -03-06-2026
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
