नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट परिसर में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग अंदर फंस गए। दमकल, पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर तीन दर्जन से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 8:50 बजे इमारत के निचले हिस्से में स्थित रेस्टोरेंट से शुरू हुई और तेजी से पूरे भवन में फैल गई। घना धुआं भर जाने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
