बहराइच। एंटी करप्शन एजेंसी ऑफ इंडिया द्वारा जनपद बहराइच निवासी विवेक कुमार तिवारी को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि समाज सेवा के प्रति उनकी भावना एवं कार्यशैली को देखते हुए राष्ट्रीय कोर कमेटी के प्रस्ताव एवं चेयरमैन की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। नियुक्ति पत्र में अपेक्षा जताई गई है कि वह समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, उत्पीड़न एवं शोषण जैसी घटनाओं पर नजर रखते हुए शासन-प्रशासन को अवगत कराएंगे तथा पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग करेंगे। साथ ही संगठन के हित में कार्य करते हुए समय-समय पर राष्ट्रीय कार्यालय को प्रगति रिपोर्ट भी भेजते रहेंगे। विवेक कुमार तिवारी की नियुक्ति पर क्षेत्रीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत
2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
