रिपोर्ट सुनील त्रिपाठी CMD न्यूज बहराइच

बहराइच के मटेरा थाना इलाके में नानपारा- बहराइच मार्ग पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डीहवा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां नेपाल से लौट रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी कंबाइन मशीन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में अश्विनी कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मेटुकहा थाना रामगांव, अल्ताफ अहमद पुत्र अब्दुल कादिर निवासी हमजापुरा बहराइच, रामनारायण व अनिल कुमार पुत्र श्याम नारायण निवासी मेटुकहा थाना रामगांव तथा महेंद्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी मोहम्मदनगर थाना फतेहपुर मोहम्मदनगर कार में सवार थे। इनमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मटेरा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक बहराइच भी पहुंचे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel