Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का दम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का दम

 

बहराइच। राजकीय महाविद्यालय लखिया कला के प्रांगण में मिशन शक्ति फेस 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य प्रोफेसर शाहिद परवेज के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस दौरान काव्य पाठ, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन एवं गीत प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कुल 15 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर वीरपाल सिंह ने महिला जागरूकता पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया और समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ जितेंद्र कुमार मौर्य ने किया।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सम्पादक

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp