Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / वैलनेस कैंप के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण का आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

वैलनेस कैंप के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण का आयोजन

रिपोर्ट हरि शराण शर्मा 

बदायूँ 05/04/2026 वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयुष विभाग उत्तर प्रदेश का होम्योपैथिक चिकित्सा की सहभागिता से वामा वैलनेस कैंप के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण का आयोजन दिनांक 5-4-26 दिन रविवार को बदायूँ रिजर्व पुलिस लाइन अस्पताल में किया गया ।

इस होम्योपैथिक चिकित्सा स्वास्थ्य कैंप में पुलिस विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा प्रदान की गई ।

इस अवसर पर एस एस पी अंकिता शर्मा, एस पी ग्रामीण हृयदेश कठेरिया,सी ओ सिटी रजनीश कुमार प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, वामासारथी की पुलिस महिला आरक्षी नीलम सहित ज़िला पुरुष अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ० राजेश वर्मा, ज़िला महिला अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ०रुचि गुप्ता ने क्रमशः पुरुषों एवम महिलाओं को बेहतर परामर्श दिया। होम्योपैथिक चिकित्स क डॉ ०रजनीश शर्मा ,फार्मासिस्ट संजीव कुमार वार्ड ब्वाय केशवराम, सुमित रस्तोगी सहित अन्य कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा टाटा 1mg समूह से पैथोलॉजी जांच के लिए प्रत्येक माह से कम दर पर सभी मुख्य जांचे का करार किया गया है इसका लाभ पुलिसजन के परिवार वालों को दिया गया।

इस अवसर परसभी प्रकार के रोगों में लाभकारी होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति का फायदा समाज के सभी वर्गों को उपचारमिल रहा है ।यह कार्यक्रम जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूनम सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न किया गया। मुख्यमंत्री श्रीमान योगी की यह महत्वाकांक्षी योजना सभी पुलिस एवं उनके परिवार जनों को समर्पित है ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply