रिपोर्टर अवनीश कुमार मिश्रा cmd news

बस्ती, 28 मार्च 2026 को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी दिशा देने के उद्देश्य से शनिवार को बस्ती स्थित सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपदों के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान डीआईजी ने लंबित एवं आंशिक विवेचनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि निरोधात्मक कार्रवाई को बढ़ाते हुए गैंगस्टर, वांछित, पुरस्कार घोषित तथा एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ठोस रणनीति अपनाने को कहा। डीआईजी ने गो-तस्करी पर सख्त रोक, रात्रिकालीन गश्त व सघन चेकिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। महिला अपराधों तथा एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए जनपद स्तर पर साइबर एक्शन प्लान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने, संदिग्ध मोबाइल/आईएमईआई नंबरों को अधिकाधिक ब्लॉक कराने और मोबाइल रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, एनसीआरबी, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, जेएमआईएस समेत विभिन्न पोर्टलों की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जनसुनवाई से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन, पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल व अन्य उच्चस्तरीय शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। इसके अलावा आई-रेड ऐप पर सड़क दुर्घटनाओं की अनिवार्य फीडिंग, महिला अपहृत/गुमशुदा की शत-प्रतिशत बरामदगी तथा विभिन्न अभियानों ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन खोज और ऑपरेशन दहन के तहत सक्रिय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए नियम 14(1) एवं 14(2) के अंतर्गत लंबित विभागीय प्रकरणों, प्रारंभिक जांच, मृतक आश्रित नियुक्ति एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही सिट्रेन व आईगॉट पोर्टल पर शेष कार्मिकों का प्रशिक्षण समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय के शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel