रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ: 25/03/2026 आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सी0एल0 यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य सुरक्षा आर0पी0 सिंह के निर्देशन/नेतृत्व में चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो-सिघांडे का आटा, घी, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, कुट्टू का आटा, सेंधा नमक व अन्य फलाहारकी गुणवत्ता हेतु जनपद-बदायूँ में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में आज बुधवार को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 04 खाद्य पदार्थो के नमूनों को वास्ते जाँच हेतु संग्रहित किए गए। आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
कार्यवाही किये गये प्रतिष्ठानों में बिल्सी स्थित मुकेश किराना स्टोर से कुट्टू आटा एक का नमूना संग्रहित किया गया। डहरपुर कलां दातागंज स्थित कमलेश के प्रतिष्ठान से दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। मेन चौराहा दातागंज स्थित अरूण कुमार के प्रतिष्ठान से साबूदाना का एक नमूना संग्रहित किया गया। भटौली दातागंज स्थित अनमोल डेरी से दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। इन संग्रहित किए गए कुल 04 नमूनों को वास्ते जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ता ओ को खाद्य पदार्थो को ढ़ककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्व एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सी0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण भगवत सिंह, खुशीराम व करन सिंह मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel