रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
नानपारा (बहराइच)। थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र के व्यस्ततम नानपारा बाजार स्थित गोयल तिराहा पर दिन के समय भी भारी वाहनों ट्रकों का बेरोकटोक आवागमन हो रहा है जबकि नो एंट्री होनी चाहिए, जिससे आए दिन जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में बड़े वाहनों के प्रवेश से सड़क पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है जिससे भारी वाहन का प्रवेश रुके। लंबे समय से गोयल तिराहा पर ट्रकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है जबकि नो एंट्री की व्यवस्था होकर उसका पालन होना चाहिए जबकि पुलिस नगर के बार्डर पर तैनात रहती हैं, उसके बावजूद किसी प्रकार की प्रभावी रोक नहीं लगाई जा सकी है।
शुक्रवार को गोयल तिराहा पर ट्रक के मुड़ने के दौरान हल्की जाम की स्थिति बन गई, जिसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर का सरकारी वाहन भी कुछ समय तक रुका देखा गया। इसके बावजूद ट्रकों की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel

