Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा – खैरा भवानी मंदिर पर स्वर्णकार समाज का परंपरागत मेला, शीतला अष्टमी पर हुआ आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा – खैरा भवानी मंदिर पर स्वर्णकार समाज का परंपरागत मेला, शीतला अष्टमी पर हुआ आयोजन

रिपोर्टर – अजय कौशल

जनपद गोंडा। जनपद गोंडा में स्वर्णकार समाज द्वारा खैरा भवानी मंदिर, रेलवे स्टेशन गोंडा पर लगने वाला परंपरागत मेला इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और होली के आठवें दिन पड़ने वाली शीतला अष्टमी के अवसर पर समाज के लोग यहां एकत्रित होकर माता खैरा भवानी की पूजा-अर्चना करते हैं।

जनपद गोंडा सहित आसपास के विभिन्न जिलों से स्वर्णकार समाज के परिवार खैरा भवानी मंदिर पहुंचकर माता का विधि-विधान से पूजा, श्रृंगार एवं आरती करते हैं। इसके साथ ही समाज के लोगों के बीच होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है, जिसमें सभी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सुरेश कुमार कौशल और प्रेमचंद कौशल ने बताया कि यह परंपरागत पूजा कई वर्षों से निरंतर चली आ रही है। इस अवसर पर दूर-दूर से सोनार परिवार यहां पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना के बाद आपसी मेल-मिलाप के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करते हैं। साथ ही समाज के लोगों के परिचय का कार्यक्रम भी किया जाता है, जिससे आपसी एकता और भाईचारा मजबूत होता है।

बताया गया कि इस वर्ष स्वर्णकार समाज का यह परंपरागत पूजा एवं मेला 11 मार्च 2026 को शीतला अष्टमी के दिन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद आयोजकों द्वारा उपस्थित स्वर्णकार समाज के लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया तथा माता खैरा भवानी से समाज के लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सुरक्षा की कामना की गई। साथ ही समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बने रहने का संदेश भी दिया गया।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp