Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – विधायक रामनिवास वर्मा की मौजूदगी में अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – विधायक रामनिवास वर्मा की मौजूदगी में अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न

बहराइच। अपना दल (एस) की मासिक बैठक मंगलवार को विधानसभा नानपारा कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद पटेल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नानपारा विधायक व नेता विधान मंडल दल श्री रामनिवास वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरिहर प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष चमन लाल चौरसिया, जिला महासचिव सौरव वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, जिला सचिव निर्मल वर्मा, महिला मंच की विधानसभा अध्यक्ष सोनी वर्मा, चिकित्सा मंच के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. कौशल वर्मा, अल्पसंख्यक मंच के विधानसभा अध्यक्ष रियाजुद्दीन अंसारी, विधानसभा उपाध्यक्ष तुलसीराम वर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल, किसान मंच के विधानसभा अध्यक्ष हीरालाल वर्मा, जिला सचिव पेशकार पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। जानकारी विधानसभा मीडिया प्रभारी संजय साहू ने दी।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सम्पादक

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp