Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा में बाबा विश्वनाथ मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा में बाबा विश्वनाथ मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

(बहराइच)। नानपारा नगर के बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक और धार्मिक वातावरण के बीच लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।

समारोह की शुरुआत मनोज मिश्रा द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र गुप्ता ने की, जबकि संचालन समिति के उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय, नगर संघचालक गोपाल टेकरीवाल, नगर प्रचारक बलजीत, नगर कार्यवाह आनन्द, राहुल कश्यप, मनोज गुप्ता, अमित पाण्डेय, आनन्द वर्मा, गणेश सिंह, जसवंत मिश्रा, सुरेश मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, पं. पूरन मिश्रा, संतोष, राजेश मिश्रा, श्याम गोपाल, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने होली पर्व के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने समाज के लोगों से धर्म और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती उतारी गई और उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, उल्लास और भाईचारे का वातावरण बना रहा।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सम्पादक

About cmdnews

Check Also

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ऐप्जा द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह एवं मदनापुर ब्लॉक इकाई का किया गया गठन ..

महेश द्विवेदी संरक्षक सचिन चौहान अध्यक्ष मुकेश कठेरिया महामंत्री गणेश बाबू गौतम को मीडिया प्रभारी …

Leave a Reply