नानपारा (बहराइच)। स्थानीय सुंदर शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल की इंग्लिश मीडियम शाखा एस.एस.एम. जे.एच.एस. में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक अतुल चन्द श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। सब डायरेक्टर सुधाकर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान छात्राओं आंचल, माधुरी और हर्षिता ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परीक्षा परिणाम में नर्सरी में शनाया खान प्रथम, सोम वर्मा द्वितीय व काशवी तृतीय, एलकेजी में मोहम्मद अतहर प्रथम, मोहम्मद ज़ैद द्वितीय व मीनाक्षी चौरसिया तृतीय, यूकेजी में अर्शील खान प्रथम, इनाया खान द्वितीय व अर्पित तृतीय, कक्षा प्रथम में शनवी श्रीवास्तव प्रथम, मधु वर्मा द्वितीय व रोशनी तृतीय, कक्षा द्वितीय में हिमांशु प्रथम, अलेहा खान द्वितीय व निगार खान तृतीय, कक्षा तृतीय में शाइस्ता फातिमा प्रथम, अनवहल द्वितीय व माधुरी वर्मा तृतीय, कक्षा चतुर्थ में अभय श्रीवास्तव प्रथम, अविनाश श्रीवास्तव द्वितीय व मोहम्मद अफजल वारसी तृतीय तथा कक्षा पंचम में सूची वर्मा प्रथम, अनंत श्रीवास्तव द्वितीय व अलिशबा तृतीय रहे।
इस अवसर पर प्रीति गुप्ता, सिमरन जहां, यशी मिश्रा, शबीना मिर्जा, हरीश कुमार, संजना श्रीवास्तव, रहनुमा शूबी, रोशनी, शबनूर, दीपक सिंह, माजूल इदरीशी, नसरीन सहित विद्यालय परिवार व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सम्पादक
CMD News Newspaper & Live News Web Channel


