बहराइच के विकास खंड बलहा की ग्राम पंचायत सरैया में नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली पूरी नहीं बनी है और वर्तमान में गंदगी से पटी पड़ी है, जिससे दुर्गंध और जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है।
लगभग एक वर्ष पूर्व तसऊअर के घर के पास से गफ्फार के घर के पास तक पीले ईंट से नाली का निर्माण किया गया था। हालांकि, इसमें केवल दोनों तरफ की और निचला हिस्सा पूरा नहीं बना अधूरा छोड़ दिया गया। इसी कारण नाली में गंदगी जमा हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानकविहीन तरीके से कराया गया था, जिसके कारण नाली अल्प समय में ही जर्जर स्थिति में पहुंच गई। अमरैया गांव के सलीम लम्बू, नादिर और वाहिद अली ने बताया कि निर्माण में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया।
उनकी शिकायत है कि सचिव मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं आते हैं और न ही गांव के विकास की जमीनी हकीकत देखते हैं। पंचायत भवन में भी सिर्फ पंचायत सहायक मिलते हैं और वहां की व्यवस्थाएं भी सही नहीं हैं।
ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने नाली की समुचित सफाई और पुनर्निर्माण की भी मांग की है। ग्रामीणों ने पहले हुए भुगतान की भी जांच कराने की अपील की है। इस संबंध में ग्राम सचिव विजय कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले सूचना मिली थी समस्या को दिखवाया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान के पति आत्माराम ने बताया कि नाली के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हैं क्षतिग्रस्त के प्रश्न पर प्रधान पति आत्माराम बोले कि क्षतिग्रस्त नहीं हैं।
ग्राम पंचायत में नली इंटरलॉकिंग और मिट्टी पटाई के नाम पर कई लाखों का धन खर्च होने के बाद भी गुणवत्ता नहीं रही साथ ही जमीनी हकीकत कुछ और ही हैं। ग्राम पंचायत चंदनपुर में समस्याओं की खबर जल्द आने की संभावना है।
रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
